रियो ओलम्पिक (बास्केटबॉल) : जापान को हरा अमेरिकी महिला टीम सेमीफाइनल में

रियो डी जनेरियो, 17 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील में जारी रियो ओलम्पिक में जापान की महिला बास्केटबॉल टीम इतिहास रचने से चूक गई।

यहां जारी रियो ओलम्पिक में महिलाओं की बास्केटबॉल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान की टीम को अमेरिका से हार का सामना कर बाहर होना पडा और वह सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जापान की टीम ने पदक की चाह में हर भरसक प्रयास करने की कोशिश की लेकिन मंगलवार को हुए इस मुकाबले में उनके हाथ निराशा ही लगी।

जापान ने पहले क्वार्टर में अमेरिका से 30-23 से पीछे थी। हालांकि, दूसरे क्वार्टर में टीम ने काफी अच्छा प्रयास कर स्कोर 46-44 कर लिया था लेकिन प्रतिद्वंद्वी टीम ने आगे बढ़ते हुए 46-56 से बढ़त बना ली और जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इसके अलावा फ्रांस ने भी कनाडा की टीम को मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493