रियो ओलम्पिक (बैडमिंटन) : कोरिया ने जीता महिला युगल में कांस्य

रियो डी जनेरियो, 18 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे ओलम्पिक खेलों के 13वें दिन गुरुवार को बैडमिंटन की महिला युगल स्पर्धा में कोरिया ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

रियोसेंटर पवेलियन-4 के कोर्ट-1 पर खेले गए इस पदक मुकाबले में कोरिया की सियुंग चान शिन और क्यूंग इउन जंग ने चीन की यांग यू और युआनटिंग टांग की जोड़ी को 21-8, 21-17 से मात देते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

कोरियाई जोड़ी ने शानदार खेल दिखाया। चीनी जोड़ी दोनों गेमों में अपनी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी के मुकाबले कहीं नहीं नजर आ रही थी।

शन और क्यूंग की जोड़ी ने पहले गेम में जल्द ही 9-4 से बढ़त ले ली। जल्द ही इस जोड़ी ने अपनी बढ़त को और अधिक करते हुए स्कोर 13-17 कर लिया। इसके बाद चीनी जोड़ी एक ही अंक हासिल कर पाई और 8-21 से महज 16 मिनट में गेम गंवा बैठी।

दूसरे गेम में चीनी जोड़ी ने पहले गेम की अपेक्षा अच्छा खेल दिखाया। कोरियाई जोड़ी ने गेम का पहला अंक हासिल किया, लेकिन चीन ने तुरंत स्कोर बराबर कर लिया।

कोरिया ने इसी बीच 5-4 से बढ़त ले ली और फिर स्कोर 10-6 कर दिया। चीन की जोड़ी ने अंत में कुछ अंक बटोरे लेकिन वह सिर्फ अंकों के अंतर को कम कर सकीं।

कोरिया ने अंतत: दूसरा गेम में 21-17 से जीत कांस्य पदक हासिल किया। यह गेम 24 मिनट चला।

महिला युगल में स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला भी गुरुवार को ही जापान की अयाका ताकाशाही-मिसाकी माटसुटोमो की जोड़ी एवं डेनमार्क की कामिलिया जुहल रयटर-क्रिस्टिना पेडरसन की जोड़ी के बीच होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493