रियो ओलम्पिक (बैडमिंटन) : फाइनल में पहुंचे चेन लोंग

रियो डी जनेरियो, 19 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे 31वें ओलम्पिक खेलों में चीन के चेन लोंग ने शुक्रवार को बैडमिंटन पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है।

रियोसेंटर पवेलियन-4 पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी लोंग ने विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन को सीधे गेमों में 21-14, 21-15 से मात दी।

फाइनल में लोंग विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मलेशिया के ली चोंग वेई से भिड़ेंगे।

लोंग को फाइनल में पहुंचने के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा। उन्होंने पहला गेम बड़ी आसानी से 23 मिनट में 21-14 से अपने नाम किया।

दूसरे गेम में डेनमार्क के खिलाड़ी ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन लोंग ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया और अपना आक्रामक खेल जारी रखते हुए 21-15 से दूसरा गेम जीत फाइनल में जगह बनाई। यह गेम 25 मिनट तक चला।

विक्टर कांस्य पदक के लिए चीन के लीन डैन से भिड़ेंगे, जिन्हें सेमीफाइनल में वेई ने मात दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493