गुड़गांव, 19 अगस्त (आईएएनएस)। गुड़गांव पुलिस ने एक खड़ी बस में एक 19 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले 25 वर्षीय बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
राका नामक चालक को एक परिचित महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह गुड़गांव बस अड्डे से सेक्टर 55-56 के बीच एक निजी मिनी बस चलाता है।
आरोपी सेक्टर 56 के पास घाटा गांव में एक किराए के मकान में रहता है और वह राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ फरीदाबाद से यहां गुड़गांव के शीतला माता मंदिर दर्शन करने आई थी।
आरोपी ने शुक्रवार को मंदिर के पास बस खड़ी की और उसने तड़के पीड़िता को बस के अंदर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने आईएएनएस को बताया, “सेक्टर 5 थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।”
dharmpath.com dharmpath