नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत गुरुवार को 47.75 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह बुधवार को दर्ज कीमत 46.74 डॉलर प्रति बैरल से अधिक है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत गुरुवार को बढ़कर 3,189.36 रुपये प्रति बैरल रह गई, जबकि बुधवार को यह 3,126.79 रुपये प्रति बैरल थी। गुरुवार को रुपया मजबूत होकर 66.79 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि बुधवार को यह 66.90 रुपये प्रति डॉलर था।
dharmpath.com dharmpath