इंदौर में 2 कारों की टक्कर में 5 की मौत

इंदौर, 19 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के सुपर कॉरीडोर में दो कारों के बीच आमने-सामने से हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं हैं। एक व्यक्ति घायल है।

एरोड्रम थाने के प्रभारी बलजीत सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि सुपर कॉरीडोर पर सफारी और सेंटो कार के बीच आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक घायल की अस्पताल में मौत हुई। मरने वाले हातोद क्षेत्र के हैं।

हादसे में मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493