रियो डी जनेरियो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की भारतीय पुरुष बैडमिंटन जोड़ी को रियो ओलम्पिक के पुरुष युगल वर्ग में गुरुवार को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेंद्रा सेतीयावान की जोड़ी ने मात दी।
ग्रुप-डी के मुकाबले में इंडोनेशियाई जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को सीधे गेमों में 21-18, 21-13 से हराया। पहले गेम में जरूर मनु-सुमित की जोड़ी ने संघर्ष किया, लेकिन दूसरे गेम में वह अहसान -हेंद्रा की जोड़ी के सामने कहीं भी टिकते नजर नहीं आए।
इंडोनेशियाई जोड़ी ने पहला गेम 18 मिनट में अपने नाम किया, वहीं दूसरा गेम जीतने के लिए इस जोड़ी ने महज 14 मिनट का समय लिया।
मनु और सुमित की जोड़ी को अपना अगला मुकाबला शुक्रवार को चीन के बिआओ चाई और वेई होंग की जोड़ी के खिलाफ खेलना है।
dharmpath.com dharmpath