पुलिस सूत्रों के अनुसार, माडूम थाना क्षेत्र से पुलिस का संयुक्त बल सर्चिग के लिए रवाना किया गया था। ग्राम टुंडेर के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस बल ने भी अविलंब मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की। लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुक कर हुई कई राउंड फायरिंग के बाद आखिरकार नक्सलियों के पैर उखड़ गए और वे घने जंगल व पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए।
घटनास्थल की सर्चिग के दौरान एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया गया है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है। मौके से तीन बंदूक, एक पाइप बम, डेटोनेटर, वायर, बैनर-पोस्टर सहित भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।
dharmpath.com dharmpath