रियो ओलम्पिक (बैडमिंटन) : सायना की मुश्कील जीत से शुरुआत

रियो डी जनेरियो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने गुरुवार को जीत के साथ रियो ओलम्पिक में अपने अभियान की शुरुआत की।

रियोसेंट्रो खेल प्रांगण के पवेलियन-4 में हुए महिला एकल वर्ग के मुकाबले में हालांकि सायना को मेजबान देश ब्राजील की लोहान्नी विसेंट से कड़ी चुनौती मिली।

सायना ने विसेंट को 21-17, 21-17 से हराया। हालांकि जीत हासिल करने के लिए सायना को 73वीं विश्व वरीयता प्राप्त विसेंट के खिलाफ– मिनट तक कठिन संघर्ष करना पड़ा।

सायना ने पहले गेम की शुरुआत तो अच्छी की और एक समय 6-3 की बढ़त भी ले ली थी, लेकिन विसेंट ने जल्द ही इसे 10-10 कर लिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच एक-एक अंक के लिए कठिन मुकाबला देखने को मिला और 17-17 तक मुकाबला बराबरी पर रहा।

सायना ने इसके बाद लगातार चार अंक हासिल करते हुए गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में भी सूरते हाल यही रहा, लेकिन इस बार सायना ने लगातार बढ़त कायम रखी। सायना ने 6-5 के बाद लगातार पांच अंक हासिल करते हुए 11-5 की आरामदायक बढ़त हासिल कर ली थी। हालांकि विसेंट घरेलू दर्शकों के सामने जल्दी हार मानने वाली नही थीं और उन्होंने स्कोर 11-14 तक कम कर लिया। सायना ने एक बार फिर लगातार चार अंक हासिल करते हुए अपनी बढ़त 20–14 कर ली और जीत उनसे सिर्फ एक कदम दूर रह गई थी।

विसेंट लेकिन यहां भी हार नहीं मानने वाली थीं और उन्होंने अंकों के इस अंतर को पाटते हुए 17-20 कर लिया। हालांकि सायना को अंतत: वह एक अंक मिल गया, जिसने मैच उनकी झोली में गिरा दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493