लखनऊ, 11 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को अपनी प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य और समाजवादी छात्रसभा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किए हैं।
लखनऊ, 11 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को अपनी प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य और समाजवादी छात्रसभा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किए हैं।
इसके अलावा पार्टी ने समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का मनोनयन भी किया है। पार्टी ने उम्मीद की है कि नामित पदाधिकारियों के सहयोग से समाजवादी पार्टी का संगठन उत्तर प्रदेश में मजबूत होगा।
पार्टी से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरठ निवासी भंवर सिंह चौहान को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया है। साथ ही सुल्तानपुर निवासी अमित यादव को समाजवादी छात्रसभा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है।
इसके अलावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की अनुमति से शाहजहांपुर निवासी अजय पांडेय को समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
dharmpath.com dharmpath