रियो ओलम्पिक (बैडमिंटन) : सिंधु ने जीता पहला ग्रुप मैच

रियो डी जनेरियो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व चैम्पियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकीं भारत की नंबर-2 महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु ने रियो ओलम्पिक के महिला एकल वर्ग के अपने पहले मैच में जीत हासिल कर ली।

सिंधु ने रियोसेंट्रो के पवेलियन-4 में हुए मैच में हंगरी की अपनी प्रतिद्वंद्वी लौरा सारोसी को सीधे गेमों में 21-8, 21-9 से हराया।

सिंधु ने ग्रुप-एम के अपने पहले मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए पहला गेम 13 मिनट में और दूसरा गेम 14 मिनट में अपने नाम किया।

सिंधु अब रविवार को अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली से भिड़ेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493