सैमसंग ने लॉन्च किया ड्युअल क्वर्ड स्क्रीन वाला गैलेक्सी नोट 7

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली दक्षिण कोरिया की अग्रणी कंपनी सैमसंग ने गुरुवार को भारत में गैलेक्सी नोट 7 लॉन्च किया, जो आइरिस स्कैनर और ड्यूअल क्वर्ड स्क्रीन से लैस है।

गैलेक्सी नोट 7 की कीमत भारत में 59,000 रुपये रखी गई है, जो गोल्ड प्लैटिनम, सिल्वर टाइटेनियम तथा ब्लैक ओनिक्स रंगों में 2 सितंबर से उपलब्ध होगी।

सैमसंग दक्षिण-पश्चिम एशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तथा अध्यक्ष एच.सी.होंग ने कहा, “हमने अपने स्मार्टफोन के तमाम अनुभवों को साथ लेकर गैलेक्सी नोट 7 का निर्माण किया है और मैं आश्वस्त हूं कि यह नया संस्करण सैमसंग नोट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को कुछ नया अनुभव प्रदान करेगा।”

कंपनी ने नया गियर वीआर, गियर फिट2 फिटनेस ट्रैकर तथा गियर आईकॉन एक्स इयरप्लग्स लॉन्च किया है।

गैलेक्सी नोट 7 में 5.7 इंच का क्यूएचडी एएमओएलईडी ड्यूअल कव्र्ड डिस्प्ले है, जिसमें नवीनतम कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास 5 लगा है।

नोट के अन्य उपकरणों की तुलना में यह 1.5 मीटर की गहराई तक 30 मिनट तक वाटर रेसिस्टेंस है।

गैलेक्सी नोट 7 डस्ट प्रूफ है और इसका डिस्प्ले 20 फीसदी अधिक मजबूत और स्क्रैच रेसिस्टेंस है।

इसमें 64-बीट ओक्टा कोर प्रोफेसर है और 4 जीबी रैम लगा है।

इसमें 64 जीबी की हार्ड डिस्क है। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी की सहायता से 256 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

गैलेक्सी नोट 7 में 12 मेगा पिक्सल का रियर कैमरा तथा 5 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है।

गियर आईकॉन एक्स की कीमत 13,490 रुपये तथा वीआर हेडसेट की कीमत 7,290 रुपये रखी गई है। वहीं गियर फिट2 फिटनेस ट्रैकर की कीमत 13,990 रुपये रखी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493