रियो ओलम्पिक : ब्राजील के चिकित्सक करेंगे खिलाड़ियों का इलाज

रियो डी जेनेरियो, 16 मई (आईएएनएस)। अगले साल ब्राजील के शहर रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के दौरान ब्राजील मेडिकल संघ के डॉक्टर खेलों के इस महाकुंभ के लिए जुटने वाले हजारों खिलाड़ियों और अधिकारियों का इलाज करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के दौरान जो पॉलीक्लीनिक बनाए जाएंगे, उनमें 70 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति होगी।

रियो 2016 आयोजन समिति के मुख्य मेडिकल अधिकारी जोआयो ग्रैनगेरो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ब्राजील मेडिकल संघ अपनी इस भूमिका को सही तरीक से निभा सकेगा।

रियो में ओलम्पिक खेलों का आयोजन पांच से 21 अगस्त तक होना है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में ओलम्पिक खेलों का आयोजन पहली बार हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493