रियो डी जनेरियो, 15 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन के साइकिलिस्ट जेसन केनी ने यहां जारी 31वें ओलम्पिक खेलों में अपने करियर का पांचवा ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीता।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यहां रियो ओलम्पिक वेलोड्रोम में केनी ने पुरुषों की स्प्रिंट स्पर्धा में ब्रिटेन के ही कालम स्किनर को मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
इस स्पर्धा में रूस के डेनिस दिमित्रेव ने कांस्य पदक हासिल किया।
दिमित्रेव ने कहा, “मैं केवल एक ही ट्रैक पर जा रहा था, मैंने एक जानवर की तरह रेस लगाने की कोशिश की। कोई रणनीति नहीं, केवल सहज ज्ञान। अपनी टीम के साथ मिलकर अपने लक्ष्य, पदक पर ध्यान दिया।”
dharmpath.com dharmpath