रियो डी जनेरियो, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका की महिला टीम ने शनिवार को 4 गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम कर लिया।
ओलम्पिक स्टेडियम में अमेरिकी महिलाओं ने 3:19.06 मिनट के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि जमैका ने 3:20.34 मिनट के साथ दूसरा स्थान पाया।
जमैका ने पुरुष वर्ग में भी इस स्पर्धा का रजत जीता है। अमेरिकी पुरुषों ने महिलाओं की तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए सोना जीता है।
ब्रिटेन ने 3:25.88 मिनट समय के साथ कांस्य जीता। अमेरिका और जमैका ने इस सीजन का अपना अब तक का सबसे अच्छा समय निकाला।
dharmpath.com dharmpath