रियो ओलम्पिक (800 मी.) : द. अफ्रीका की सेमेन्या ने जीता सोना

रियो डी जनेरियो, 21 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका की स्टार एथलीट कैस्टर सेमेन्या ने राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ शनिवार को रियो ओलम्पिक की 800 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया।

25 साल की सेमेन्या ने 1:55.28 मिनट समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। साल 2009 में बर्लिन में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में पहला स्थान हासिल करने वाली सेमेन्या ने लंदन ओलम्पिक में इस स्पर्धा का रजत जीता था।

बुरुं डी की फ्रेंसिन नियोनसाबा ने 1:56.49 मिनट के साथ रजत जीता जबकि केन्या की न्यारेरा वाम्बुई ने 1:56.89 मिनट के साथ कांस्य अपने नाम किया। यह वाम्बुई का अब तक का सबसे अच्छा समय है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493