रियो डी जनेरियो, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका की महिला एथलीटों ने रियो ओलम्पिक की 4 गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया।
रियो डी जनेरियो, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका की महिला एथलीटों ने रियो ओलम्पिक की 4 गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया।
अमेरिकी दल ने महिला रिले के इतिहास के दूसरे सबसे तेज समय के साथ सोना पर कब्जा जमाया। यह अमेरिकी टीम का 11वां रिले स्वर्ण है।
अमेरिकी टीम में शामिल एलिसन फेलिक्स, टियाना बाटरेलेटा, टोरी बोली और इंग्लिश गार्डनर ने शुक्रवार को 41.04 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।
जमैका की टीम 0.33 सेकेंड अधिक समय लेकर दूसरे स्थान पर रही जबकि ब्रिटेन ने 41.77 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
फेलिक्स ने अपना पांचवां स्वर्ण हासिल किया जबकि बाटरेलेटा ने तीसरा। बाटरेलेना ने यहां लम्बी कूद में भी सोना जीता है।
dharmpath.com dharmpath