सिनसिनाटी मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंची मुरुगुजा

सिनसिनाटी (अमेरिका), 20 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन की टेनिस स्टार गारबिन मुरुगुजा ने यहां जारी वेस्टर्न एंड साउदर्न ओपन के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

चौथी वरीय मुरुगुजा ने क्वार्टर फाइनल में हंगरी की क्वालीफायर खिलाड़ी टिमिया बाबोस को 6-4, 6-3 से हराया। मुरुगुजा और बाबोस के बीच अब तक कुल चार मैच हुए हैं, जिनमें से चारों में मुरुगुजा को जीत मिली है।

शनिवार को होने वाले पहले सेमीफाइनल में मुरुगुजा का सामना चेक गणराज्य की केरोलिना प्लीसकोवा से होगा, जिन्होंने शुक्रवार को ही रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को 6-3, 4-6, 6-2 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493