रियो ओलम्पिक में जर्मनी के हर विजेता को मिलेंगे 20 हजार यूरो

बर्लिन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक में पदक जीतने वाले जर्मन खिलाड़ी को ‘डेवेलपमेंट ऑफ टैलेंट’ को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। यह ऐलान जर्मन स्पोर्ट्स एड (डीएसएच) ने की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डीएसएच ने कहा है कि ओलम्पिक विजेता को 20 हजार यूरो (22,556 डालर) इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। उप विजेता को 15 हजार यूरो (16,917 डालर) का इनाम और कांस्य पदक जीतने वाले को 10 हजार यूरो (11,278 डालर) का इनाम दिया जाएगा। फाइनल में पहुंचने वालों को पांच हजार यूरो की बोनस राशि दी जाएगी। चौथा स्थान हासिल करने वाले को 1,500 यूरो इनाम के तौर पर दिए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493