शंघाई मेट्रो ने खोला डिज्नी स्टेशन

यह स्टेशन शंघाई में 11 नंबर लाइन पर 40,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जो किसी भी सामान्य स्टेशन के मुकाबले चार से पांच गुना अधिक बड़ा है। यह अब तक का एकमात्र मेट्रो स्टेशन है, जो अंतर्राष्ट्रीय रिसॉर्ट की सेवाएं देता है।

डिज्नी रिसॉर्ट इलाके में स्थित यह स्टेशन डिज्नी और चीन की पारंपरिक चीजों से सजा हुआ है।

इस स्टेशन के ‘इंटीरियर डिजाइनर’ मा लिंगयिंग ने कहा, “स्टेशन के हॉल के बीचों-बीच दो से तीन मीटर लंबे मिक्की और मिनी माउस के किरदारों की मूर्तियां रखी गई हैं। हमने इन मूर्तियों का निर्माण चीन के पारंपरिक तरीके से किया है।”

इस स्टेशन में बच्चों को उनकी मां के द्वारा दुग्ध पान और कपड़े बदलने की सुविधा हेतु एक अलग कमरा बनाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493