रियो ओलम्पिक में पदक जीतने का पूरा भरोसा : ज्वाला गुट्टा

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। देश की शीर्ष महिला युगल बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने बुधवार को कहा कि उन्हें अगले साल ब्राजीलियाई शहर रियो डी जनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने को लेकर खुद पर पूरा भरोसा है।

उल्लेखनीय है कि अश्विनी पोनप्पा के साथ ज्वाला गुट्टा ने देश को बैडमिंटन के महिला युगल वर्ग में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक दिलाए हैं।

ज्वाला-अश्विनी द्वारा जीते गए पदकों में राष्ट्रमंडल खेल-2010 में जीता गया स्वर्ण पदक, राष्ट्रमंडल खेल-2011 में रजत पदक और विश्व चैम्पियनशिप-2014 में जीता कांस्य पदक शामिल है।

ज्वाला ने कहा, “अश्विनी और मेरी जोड़ी इस समय विश्व वरीयता में 11वें पायदान पर है। 30 अप्रैल को पता चल जाएगा कि रियो ओलम्पिक में कौन जा रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि रियो ओलम्पिक बैडमिंटन महिला युगल वर्ग में प्रवेश करने वाली कुल 16 जोड़ियों में हम शामिल होंगे।”

ज्वाला ने कहा, “मुझे इस बात का भी पूरा भरोसा है कि हम ओलम्पिक में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और पदक हासिल करेंगे।”

गौरतलब है कि सितंबर में इस भारतीय जोड़ी ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 10वीं विश्व रैंकिंग हासिल की थी।

बेबाक बयान देने के लिए कुख्यात ज्वाला ने कहा, “ओलम्पिक में एक वर्ष से भी कम समय रह गया है, और हमें पूरा भरोसा है कि हम तैयारियों के दौरान और ओलम्पिक में भी अपना सर्वश्रेष्ठ करेंगे और अंतत: पदक लाकर देश को गौरवान्वित करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493