सेंटोसा (सिंगापुर), 20 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में अगले माह आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों की गोल्फ स्पर्धा में एशियन टूर के 14 खिलाड़ी और एशिया क्षेत्र के ही चार अन्य खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।
ओलम्पिक खेलों में गोल्फ प्रतियोगिता की वापसी 112 साल बाद हुई है और इसमें 120 पुरुष और महिलाएं हिस्सा लेकर इतिहास रचेंगे।
एशिया के शीर्ष स्तर के गोल्फ खिलाड़ियों में दक्षिण कोरिया के बयोंगहुन आन को ओलम्पिक गोल्फ रैंकिंग में 10वीं और थाईलैंड के थोंगचाई जैदी को 11वीं वरीयता दी गई है।
आन हमवतन जेउंगहुन वांग के साथ दक्षिण कोरिया के ध्वज वाहक होंगे। वह यूरोपीय गोल्फ इतिहास में लगातार दो जीत हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। मई में उन्होंने लगातार मोरक्को ओपन और मॉरिशस ओपन खिताब जीते।
इन ओलम्पिक खेलों में भारतीय गोल्फ खिलाड़ियों की टीम का प्रतिनिधित्व अनिर्बान लाहिड़ी और एस. एस. पी चौरसिया करेंगे।
ओलम्पिक में गोल्फ स्पर्धा का आयोजन 11 से 20 अगस्त तक होगा।
dharmpath.com dharmpath