रियो डी जेनेरियो, 9 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक में रग्बी के खेल को पहली बार शामिल किया गया है और इसमें महिलाओं की स्पर्धा में आस्ट्रेलिया की टीम ने न्यूजीलैंड को मात देते हुए पहला स्वर्ण पदक हासिल किया है।
अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 24-17 से मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, आस्ट्रेलिया की टीम ने अपने खेल को इस प्रकार मजबूत किया था कि विश्व की बेहतरीन टीमों में शुमार न्यूजीलैंड भी उन्हें रोक पाने में नाकाम रही। सोमवार को हुए मुकाबले में हारकर उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
आस्ट्रेलिया की इस जीत का श्रेय चार खिलाड़ियों को जाता है। हालांकि, शुरुआत में न्यूजीलैंड की महिला टीम काफी आक्रामक लग रही थी, लेकिन प्रतिद्वंद्वी टीम के दमदार खेल के आगे उसे घुटने टेकने पड़े।
इस स्पर्धा में कनाडा की महिला रग्बी टीम ने कांस्य पदक जीता है। उसने ब्रिटेन के 33-10 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath