रियो ओलम्पिक वोटिंग घोटाले की जानकारी नहीं थी : पेले

रियो डी जनेरियो, 6 जून (आईएएनएस)। ब्राजील फुटबाल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों में गिने जाने वाले पेले ने रियो ओलम्पिक खेलों के वोटिंग घोटाले की जानकारी होने से साफ कर दिया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि ब्राजीलियाई अधिकारियों ने 2016 में ओलम्पिक खेलों की मेजबानी की दावेदारी हासिल करने के लिए वोटों के बदले घूस दी थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 77 वर्षीय खिलाड़ी रियो डी जनेरियो में न्यायाधीश के सामने गवाही दी थी। उन्होंने यह गवाही ब्राजील के ओलंपिक समिति के अध्यक्ष कार्लोस नुजमान के पक्ष में दी थी।

वीडियो कांफ्रेंस कॉल के जरिए अपने बयान में पेले ने कहा, “अगर घूस लेने के बारे में कोई बात हुई है, तो मैं इसे गुप्त नहीं रखता।”

नुजमान का नाम उन छह लोगों में शामिल हैं, जिन पर इस घोटाले का आरोप लगाया गया है। इसमें कथित तौर पर 20 लाख डॉलर अफ्रीकी अधिकारियों को देने की बात कही गई है, ताकि वे रियो डी जनेरियो के पक्ष में वोट डालें।

फुटबाल जगत के इतिहास में पेले एकमात्र ऐसे फुटबाल खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीन बार अपनी टीम के साथ विश्व कप का खिताब जीता है। वह अक्टूबर 2009 में वोटिंग में ब्राजीलियाई प्रतिनिधिमंडल के साथ शामिल हुए थे। यह वोटिंग कोपेनहेगन में हुई थी।

पेले ने कहा कि उन्हें नुजमान ने इसमें शामिल होने के लिए कहा था। ऐसे में उनके परिवार के साथ पेले के कोई खास संबंध नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493