गोवा : आरटीआई अधिनियम की अवज्ञा पर राज्यपाल के सचिव को समन

पणजी, 6 जून (आईएएनएस)। गोवा के राज्य सूचना आयोग ने बुधवार को राज्य के राज्यपाल के सचिव को सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम की अवज्ञा करने पर समन भेजा है।

आयोग के अवर सचिव सह रजिस्ट्रार, शांति मकवाना हार्डिग ने नगर अधिवक्ता एरेस रॉड्रिग्स द्वारा दायर याचिका के संबंध में समन जारी करते हुए राजभवन के अधिकारी को 13 जून को आयोग के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया।

सूचना आयोग में दायर याचिका में रॉड्रिग्स ने कहा है कि गोवा राजभवन सार्वजनिक प्राधिकरण के अंतर्गत आता है और कार्यालय सार्वजनिक सूचना अधिकारी को नियुक्त करने में असफल रहा है, जो कि गैर कानूनी, दुर्भावनापूर्ण तथा इसका कोई उचित कारण नहीं है।

याचिका में यह भी कहा गया है कि अन्य राजभवनों और यहां तक कि राष्ट्रपति भवन के विपरीत गोवा राजभवन को आरटीआई के दायरे में नहीं लाया गया है।

याचिकाकर्ता ने कहा है, “गोवा राजभवन ने इसे कमजोर बना रखा है और इसीलिए जरूरी है कि गोपनीयता का पर्दा उठे, ताकि इससे जुड़े मामलों और कार्यपद्धति की सार्वजनिक जांच हो सके।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493