रियो ओलम्पिक से ‘ओलम्पिक लॉरेल’ पुरस्कार की शुरुआत, किपचोग हुए सम्मानित

रियो डी जेनेरियो, 6 अगस्त (आईएएनएस)। इस बार ब्राजील में आयोजित हो रहे ओलम्पिक खेलों में कई नई चीजें उभर कर सामने आ रही हैं।

यहां रियो ओलम्पिक में जहां एक ओर पहली बार शरणार्थियों का दल हिस्सा ले रहा है, वहीं उद्घाटन समारोह से पहली बार ‘ओलम्पिक अवॉर्ड’ पुरस्कार की भी शुरुआत की गई है।

‘ओलम्पिक अवार्ड’ पुरस्कार को पाने वाले पहले व्यक्ति रहे दिग्गज ट्रैक एंड फील्ड एथलीट तथा केन्या ओलम्पिक समिति (केओसी) के अध्यक्ष केपचोगे केइनो।

केपचोगे को शिक्षा, विकास और खेलों में दिए गए उनके योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ब्राजील के माराकाना स्टेडियम में शुक्रवार को (भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह 4.30 बजे) 31वें ओलम्पिक खेलों का रंगारंग आगाज हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493