बिहार में आंशिक बादल

पटना, 6 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह आंशिक बादल छाए हुए हैं और उमस भरी गर्मी बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश की संभावना जताई।

पटना में शनिवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों में गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री, पूर्णिया का 35 डिग्री और गया का 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 3.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493