रियो डी जनेरियो, 10 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के सुरक्षा बलों ने रियो डी जनेरियो में आगामी ओलम्पिक खेलों से पहले सैन्य अभ्यास आयोजित किए हैं।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रियो में पांच से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों की सुरक्षा तैयारी के क्रम में यह अभ्यास किया गया, जिसका आयोजन शनिवार को क्षेत्र के रक्षा जनरल समन्वयक (सीजीडीए) के द्वारा हुआ। यह पुलिस को पूर्ण रूप से समर्थन देगा।
संस्थागत सुरक्षा मंत्री सर्गियो एचहेगोयेन ने यहां ब्रासीलिया में संवाददाताओं से कहा, “लोगों को इंटरनेट के जरिए भर्ती करने के प्रयास हो रहे हैं और अधिकारी इन पर नजर रखे हुए हैं।”
उन्होंने कहा कि हालांकि, अधिकारियों को आगामी ओलम्पिक खेलों पर किसी भी प्रकार का कोई खतरा मंडराता नजर नहीं आता, लेकिन इसकी संभावना हमेशा ही रहेगी।
दो दिन पूर्व ब्राजील सरकार ने कहा कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद एक ऐसे युद्ध को छेड़ने की फिराक में है, जो मानसिक रूप से नुकसान पहुंचा सकता है।
इसमें सोशल मीडिया पर धमकी भरे संदेश देना भी शामिल है।
dharmpath.com dharmpath