रियो डी जेनेरियो, 13 मई (आईएएनएस)। इस साल रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के स्टाफ व वॉलंटियर्स चमकीले हरे, नीले, पीले और लाल रंग की जर्सी में नजर आएंगे।
आयोजकों ने यह जानकारी दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक हरे रंग की जर्सी उनके लिए होगी, जो लोगों से सीधे सम्पर्क में रहेंगे।
नीला रंग तकनीकी अधिकारियों के लिए होगा और पीला परिचालन से जुड़े अधिकारियों का होगा। इसी तरह लाल रंग मेडिकल टीम से जुड़े अधिकारियों का होगा।
रियो में ओलम्पिक खेलों का आयोजन पांच से 21 अगस्त तक होगा। पैरालम्पिक खेल सात से 18 सितम्बर तक होंगे।
दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में पहली बार ओलम्पिक खेलों का आयोजन हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath