रियो ओलम्पिक स्थलों का कार्य 95 फीसदी पूरा

रियो डी जनेरियो, 5 जनवरी (आईएएनएस)। इस साल अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक के दो बड़े स्थलों का काम 95 फीसदी तक पूरा हो चुका है। इस बात की पुष्टि समाचार एजेंसी ब्राजील न्यूज सर्विस ने की है।

रियो डी जनेरियो, 5 जनवरी (आईएएनएस)। इस साल अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक के दो बड़े स्थलों का काम 95 फीसदी तक पूरा हो चुका है। इस बात की पुष्टि समाचार एजेंसी ब्राजील न्यूज सर्विस ने की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की सोमवार की रपट के अनुसार, छह स्थलों जिसमें हैंडबाल और गोलबाल के लिए बनाया गया फ्यूचर अरेना, अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण केन्द्र, गोल्फ कोर्स, माउंटेन बाइक ट्रेक, बीएमएक्स ट्रेक और केनोए स्लालोम कोर्स शामिल हैं, का काम पूरा हो चुका है।

ये सभी स्थल पश्चिम रियो में स्थिति ओलम्पिक पार्क और डियोडोरो पार्क में बनाए गए हैं।

ओलम्पिक पार्क में 16 ओलम्पिक और नौ पैरालम्पिक स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। पार्क में सबसे आधुनिक स्थलों में शामिल कारिकोअ-3 जिसका काम 98 फीसदी, कारिकोअ-2 जिसका काम 97 फीसदी जबकि वेलोड्रोमे का काम 76 फीसदी तक पूरा हो चुका है।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि एक्वेटिक स्थल को अतिंम रूप दिया जाना बाकी है। वहीं टेनिस केन्द्र का काम 90 फीसदी पूरा हो चुका है।

डिओडोरो में बनाए जा रहे हॉकी केंद्र का काम भी 99 फीसदी तक निपटा लिया गया है। यहीं मौजूद युवा अरेना 75 फीसदी तक तैयार है।

डिओडोरो 11 ओलम्पिक और चार पैरालम्पिक स्पर्धाओं की मेजबानी करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493