शादी बाद मेरे प्रति समर्पित हैं डैरेन : एमी

लंदन, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री एमी एडम्स का कहना है कि मई में डैरेन ली गैलो से शादी होने के बाद उनके पति सिर्फ उनके बनकर रह गए हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक,”दोनों पिछले 15 सालों से साथ हैं। उन्होंने पिछले साल शादी की। उनकी डैरेन के साथ पांच साल की बेटी भी है। वहीं 41 वर्षीय अभिनेत्री का कहना है कि वह शादी के बाद से मजबूत परिवारिक भावना महसूस करती हैं।”

उन्होंने टाइम्स पत्रिका को कहा, “हम हमेशा से प्रतिबद्ध थे, लेकिन अब वह मेरे साथ पूरी तरह समर्पित हैं। मैं मजाक कर रही हूं। सच यह है कि मेरी पारिवारिक भावना मजबूत है, जो सबसे बड़ी है और यह मेरे लिए अच्छा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493