रियो डी जनेरियो, 9 अगस्त (आईएएनएस)। आप अपनी नौकरी से ऊब चूके हैं? और सोच रहे हैं कि मैं यहां क्या कर रहा हूं? कुछ देर के लिए रियो ओलम्पिक में काम कर रहे लाइफगार्ड के बारे में सोचें। जिन्हें माइकल फेल्प्स, एडम पेटी और कई ओलम्पिक तैराकों के साथ काम करना पड़ता है।
रियो में लाइफगार्ड के एक फोटो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कई लोग रियो खेलों में लाइफगार्ड की मौजूदगी पर काफी हंस रहे हैं। ब्राजील के नियमों के अनुसार तैराकी के खेल के दौरान लाइफगार्ड की मौजूदगी अनिवार्य है।
अगर आप आज कुछ काम नहीं कर रहे हैं तो कुछ देर के लिए उन लोगों के बारे में सोचिए जो ओलम्पिक में लाइफगार्ड के तौर पर काम कर रहे हैं।
इस फोटो के साथ कुछ बेहद ही मजाकिया ट्वीट वायरल हो गए हैं। जिनमें से एक है, “मैंने ओलम्पिक में लाइफगार्ड के बारे में सोचा यह उसी तरह व्यर्थ है जैसे सेन डिएगो में मौसम की भविष्यवाणी करने वाला रखना।”
कई लोग इस काम को बेकार मान रहे हैं जबकि कुछ लोग इसे ‘ड्रीम जॉब’ बता रहे हैं।
खेल स्थल और अभ्यास केन्द्रों पर कुल 75 लाइफगार्ड मौजूद हैं जिनमें से 15 महिलाएं हैं।
—————————
पोते ने जीता पदक, लेकिन दादी ने दुनिया को कहा अलविदा
थाईलैंड के भारोत्तालाक सिनफेट क्रुआइथोंग ने रियो ओलम्पिक में पोडियम पर दस्तक दी। यह उनके परिवार के लिए बेहद खुशी का पल था लेकिन उसी समय यह खुशी निराशा में बदल गई।
सिनफेट की दादी सुबिन खोंगथाप थाईलैंड में अपने घर अपने पोते का उत्साह बढ़ाते हुए गिर गईं। उनके पोते ने पुरुषों की 56 किलोग्राम भारवर्ग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।
एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिखाई दे रहा है कि उनके परिवार के लिए आए खुशी के पल किस तरह गम में बदल गए। खिलाड़ी की दादी खुशी के मारे उछल रही थीं तभी अचानक वह गिर गईं और उनके आस-पास काफी लोग उन्हें उठाने के लिए इकट्ठा हो गए।
————————-
रियो का मजा गुब्बारे में
इस समय विश्व के सबसे चर्चित शहर रियो डी जनेरियो को एक झलक में पूरा देखने के लिए आपको विश्व के सबसे बड़े गुब्बारे में चढ़ना होगा।
500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा ‘स्कोल साइंस बैलून’ यहां पर्यटकों के लिए खासकर बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
ओलम्पिक स्थल के अलावा आप इस गुब्बारे में बैठ कर ऐतहासिक सिन्ड्रेला चर्च का भी लुत्फ उठा सकते हैं जोकि 1775 से 19वीं शताब्दी तक बना था।
dharmpath.com dharmpath