रियो डी जेनेरियो में गोलीबारी, 7 की मौत

रियो डी जेनेरियो , 26 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गुटों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में मादक पदार्थो के सात संदिग्ध तस्कर मारे गए।

रियो डी जेनेरियो , 26 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गुटों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में मादक पदार्थो के सात संदिग्ध तस्कर मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को रियो डी जेनेरियो बंदरगाह के करीब काजू के फावेला (झुग्गी क्षेत्र) में मादक पदार्थों के एक समूह ने दूसरे प्रतिद्वंद्वी समूह द्वारा नियंत्रित क्षेत्र पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई।

जानकारी मिलने पर सैन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों सशस्त्र गिरोहों पर कार्रवाई की।

गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई जबकि पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 14 बंदूकें, 790 राउंड गोला बारूद, चार ग्रेनेड, दो रेडियो कम्युनिकेटर और कई बुलेट प्रूफ जैकेट भी जब्त किए।

राष्ट्रपति मिशेल टेमर ने शहर में हिंसा को नियंत्रित करने के लिए हजारों अतिरिक्त पुलिस कर्मियों और सैनिकों को भेजा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493