नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “दिनभर आसमान साफ रहेगा।”
दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 74 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि ²श्यता 1,000 मीटर रही।
अधिकारियों ने बताया कि इस बीच, उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से कम से कम 21 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं, चार के समय में बदलाव किया गया और एक रद्द कर दी गई।
वहीं, एक दिन पहले शनिवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
dharmpath.com dharmpath