रियो डी जेनेरियो, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारत को ओलम्पिक में एकल मुकाबलों में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा पांच अगस्त से शुरू होने वाले ओलम्पिक-2016 में हिस्सा लेने के लिए रियो पहुंच गए हैं। आधिकारिक बयान के जरिए इस बात की पुष्टि की गई।
बिंद्रा ने बीजिंग ओलम्पिक-2008 में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था।
बिंद्रा भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम के पहुंचने के बाद यहां आए हैं। दोनों टीमें शुक्रवार शाम यहां पहुंच चुकी थीं।
पुरुष टीम शुक्रवार को यहां उस इमारत में पहुंची थी जहां भारतीय ओलम्पिक दल रुका है और पहुंचने के बाद वह तुरंत ही अपने देश के दूसरे खिलाड़ियों से मिलने मैदान पर पहुंच गए थे।
भारत के चीफ डी मिशन राकेश गुप्ता और प्रशासनिक स्टाफ ने हाउसिंग कॉम्पलेक्स में टीम का स्वागत किया था।
dharmpath.com dharmpath