सूबे के अर्थ एवं संख्या मंत्री महबूब अली ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यक्रमों के परिणामस्वरूप प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2012-13 में जहां 35,358 रुपये थी, वहीं वर्ष 2013-14 में 40,790 रुपये, वर्ष 2014-15 में 44,197 रुपये तथा वर्ष 2015-16 में बढ़कर 48,584 रुपये हो गई।
मंत्री ने बताया कि इसी प्रकार प्रदेश की जीडीपी जहां वर्ष 2012-13 में 3.9 प्रतिशत थी वहीं अब वर्ष 2013-14 में 4.7 प्रतिशत, वर्ष 2014-15 में 6.2 प्रतिशत तथा वर्ष 2015-16 में बढ़कर 6.6 प्रतिशत हो गई है। इसी प्रकार प्रदेश की जनसंख्या 21.0994 करोड़ से बढ़कर अब 21.1094 करोड़ हो गई है।
dharmpath.com dharmpath