रियो पैरालम्पिक खेलों का प्रसारण करेगा सोनी

मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे पैरालम्पिक खेलों का प्रसारण सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (एसपीएन) पर किया जाएगा।

चैनल ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

चैनल खेलों की जानकारी और भारतीय दल के मैचों की झलकियां सोनी सिक्स और सोनी ईएसपीएन पर दिखाएगा। इसके साथ ही वह अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी इसका प्रसारण करेगी।

चैनल दिन के सत्र और रात के सत्र की झलकियां एक-एक घंटे के दो अलग-अलग कार्यक्रमों में दिखाएगा। इसकी शुरुआत वह उद्घाटन समारोह की झलकियों के 30 मिनट के कार्यक्रम के साथ करेगा।

खेलों का आयोजन ब्राजील के महानगर रियो डी जनेरियो में सात सितंबर को शुरू हुआ जो 18 सितंबर तक चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493