रियो पैरालम्पिक में हिस्सा लेगी ब्राजील की सबसे बड़ी टीम

ब्रासीलिया, 20 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील इसी वर्ष सितंबर में शुरू हो रहे पैरालम्पिक खेलों में अपनी अब तक की सबसे बड़ी टीम उतारेगी।

ऐसा पहली बार हो रहा है कि ब्राजील पैरालम्पिक के सभी 22 वर्गो में हिस्सा लेगी। गौरतलब है कि ब्राजील इन खेलों का मेजबान भी है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, पैरालम्पिक खेलों का आयोजन सात से 18 सितम्बर तक होगा।

ब्राजील की पैरालम्पिक टीम की घोषणा मंगलवार को आधिकारिक रूप से साओ पाउलो के ब्राजीलियाई पैरालम्पिक सेंटर में हुई।

इस पैरालम्पिक टीम में 278 एथलीट शामिल हैं, जिनमें 181 पुरुष और 97 महिलाएं हैं। इसके साथ ही इसमें नेत्रहीन धावकों के 16 गाइड, बोसिया स्पर्धा के लिए तीन सहायक और पांच सदस्यीय फुटबाल स्पर्धा के लिए दृष्टि क्षमता की सीमा से मुक्त दो गोलकीपर भी शामिल हैं।

ब्राजील की इस 278 सदस्यीय पैरालम्पिक टीम में से 44 एथलीट पहले ही पैरालम्पिक स्पर्धाओं में पदक हासिल कर चुके हैं।

ब्राजीलियाई पैरालम्पिक समिति के अध्यक्ष एंड्र पार्सन्स ने कहा, “यह एक महत्वपूर्ण कदम है। मैं आश्वस्त हूं कि ये 278 एथलीट हमें शीर्ष पांच देशों की सूची में शामिल कराने वाले हैं।”

विश्व रिकॉर्ड धारक धावक तेरेजिन्हा गुइलहेर्मिना ने समाचार एजेंसी एफे को दिए अपने बयान में कहा है कि ब्राजील की पैरालम्पिक टीम पूर्ण रूप से तैयार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493