लेडी गागा ने अनाथालय के लिए गाया

लॉस एंजेलिस, 20 जुलाई (आईएएनएस)। पॉप स्टार लेडी गागा ने मेक्सिको में बच्चों के अनाथालय का दौरा किया और यहां ‘बॉर्न दिस वे’ के कैपेला संस्करण पर प्रस्तुति दी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉम डॉट यूके’ के मुताबिक, सप्ताहांत में काबो सान लुकास में कासा हूगर होम फॉर ब्वॉयज का दौरा करने पहुंची 30 वर्षीय गायिका से एक क्रिस्चियन नाम के बच्चे ने प्रस्तुति देने का अनुरोध किया।

लेडी गागा ने सबकी खुशी के लिए बिना संगीत के हिट गीत गाया।

गागा का यह वीडियो अनाथालय के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया और इसका शीर्षक लिखा, “क्रिस्चियन ने लेडी गागा से गाने के लिए कहा और फिर उन्होंने गाया।”

गागा ने भी यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “कासा हूगर काबो एसी फेसबुक ग्रुप। अद्भुत लड़कों के लिए और उनकी बहनों के लिए अलग घर निर्माण करने में मदद के लिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493