रियो में चीनी एथलीटों की जर्सी की नागरिकों ने की आलोचना

बीजिंग, 13 अगस्त (आईएएनएस)। चीन में सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वालों ने रियो ओलम्पिक में खेल रहे उनके देश के एथलीटों द्वारा पहनी जा रही लाल और पीले रंग की जर्सी की कड़ी आलोचना की है।

उनका कहना है कि इस जर्सी को देख कर लग रहा है कि किसी ने अंडों को टमाटरों के साथ मिला दिया हो।

‘चाइना डेली’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीजिंग के एक नागरिक चेन चेंग ने लिखा, “मुझे लगता है कि यह जर्सी सच में काफी बदसूरत है। उद्घाटन समारोह चीन के रचनात्मक फैशन को दर्शाने का सही अवसर होना चाहिए था, लेकिन इसमें बेकार जर्सी पहने हुए हमारे एथलीट किसी गंदे होटल के वेटर और वैट्रेस लग रहे हैं।”

शंघाई की तोंगजी यूनिवर्सिटी में ‘कला और डिजाइन’ के प्रोफेसर यिन झेंगशेंग ने कहा कि ओलम्पिक जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पहनी जाने वाली जर्सी देश की छवि का प्रतिनिधित्व करती है।

यिन ने कहा, “चीन ने शीर्ष एथलीटों के विकास के लिए काफी प्रयास किया है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। खेल की असली ताकत एथलीटों के प्रदर्शन पर ही नहीं, बाकी कई अन्य चीजों पर भी निर्भर करती है।”

चीन के एथलीटों द्वारा उद्घाटन और समापन समारोह में पहनी जाने वाली जर्सी ये चाओयिंग ने डिजाइन की है। उन्होंने जुलाई 2007 से ही इसके डिजाइन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493