‘मोहनजोदड़ो’ की समीक्षा से खुश हैं ऋतिक

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन ‘मोहनजोदड़ो’ को मिली सकारात्मक समीक्षा से काफी खुश व उत्साहित हैं।

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन ‘मोहनजोदड़ो’ को मिली सकारात्मक समीक्षा से काफी खुश व उत्साहित हैं।

ऋतिक ने कहा, “मैं ‘मोहनजोदड़ो’ को मिली सकारात्मक समीक्षा से खुश हूं। उम्मीदों से बेहतर समीक्षा प्राप्त करना उत्साहजनक है।”

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म के साथ पूजा हेगड़े अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। यह सिद्धार्थ रॉय कपूर और सुनीता गोवारीकर द्वारा निर्मित है।

यह फिल्म सिंधु घाटी सभ्यता युगीन प्राचीन शहर मोहन जोदड़ो की पृष्ठभूमि पर आधारित साहस और प्रेम की कहानी है।

यह फिल्म अक्षय कुमार अभिनीत ‘रुस्तम’ के साथ शुक्रवार को रिलीज हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493