वाशिंगटन, 13 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको से क्रीमिया प्रायद्वीप में रूस के साथ ‘बढ़ते तनाव से बचने के लिए अपने तरफ से प्रयास’ करने को कहा।
समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को टेलीफोन वार्ता के दौरान बिडेन ने पोरोशेंको से कहा कि उन्होंने इसी तरह की अपील रूस से भी की है।
इस संबंध में जारी एक बयान के अनुसार, “दोनों नेताओं ने यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता बहाल करने के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक साधन के लिए अपने मजबूत समर्थन को दोहराया।”
बयान में यह भी कहा गया कि रूस द्वारा क्रीमिया पर ‘कब्जा’ ‘अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन’ है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बुधवार को कहा था कि यूक्रेन की सैन्य खुफिया इकाइयों ने प्रायद्वीप में घुसपैठ की कोशिश की।
वहीं, पोरोशेंको ने गुरुवार को सेना को अधिकतम चौकस रहने को कहा।
dharmpath.com dharmpath