ल्यूसाने (स्विट्जरलैंड), 19 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने अगले साल ब्राजील के रियो शहर में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों के नौकायन स्पर्धा के आयोजन स्थल पर जारी जल प्रदूषण पर चिंता जताई है।
आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक के अनुसार ब्राजीलियाई सरकार द्वारा ग्वानाबारा बे में रोज बहने वाले 80 प्रतिशत कचड़े को कम करने की प्रतिबद्धता के बावजूद वहां भारी मात्र में गंदगी मौजूद है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बाक ने सोमवार को मीडिया से कहा, “हमने तैयारियों में कुछ सुधार देखा है लेकिन साथ ही हमने आयोजन समिति से पानी की गुणवत्ता संबंधि चिंता भी जाहिर की है।”
बाक के मुताबिक, “आईओसी ओलंपिक की तैयारियों पर नजर बनाए हुए है। हम उम्मीद जताते हैं कि कुआलालंपुर में हमारी अगली बैठक से पहले हमें तैयारियों के बारे में कुछ और रिपोर्ट मिलेंगे।”
ओलंपिक खेल अगले साल 5 से 21 अगस्त के बीच ब्राजील में आयोजित किए जाने हैं। दक्षिण अमेरिका क्षेत्र में आयोजित यह पहला ओलंपिक होगा।
dharmpath.com dharmpath