नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को देश के मुस्लिम भाई-बहनों को रमजान के पाक महीने की शुभकामनाएं दीं।
मुखर्जी ने कहा, “मैं अपने सभी मुस्लिम भाई-बहनों को रमजान का पाक महीना शुरू होने पर शुभकामनाएं देता हूं।”
उन्होंने कहा, “ईश्वर करे कि रमजान का उत्साह देश को प्रकाशमान करे। हमें शांति तथा सौहाद्र्र की राह दिखाए और अभावग्रस्त लोगों के प्रति हमें हमारी जिम्मेदारी का अहसास कराए।”
dharmpath.com dharmpath