रियो में फेल्प्स का पहला प्रशिक्षण सत्र रहा आसान

रियो डी जेनेरियो, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के दिग्गज तैराक माइकल फेल्प्स ने यहां रियो ओलम्पिक-2016 के लिए अपनी तैयारियों के तहत पहले प्रशिक्षण सत्र को काफी आसानी के साथ तय कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अमेरिका के 31 वर्षीय तैराक अपनी टीम के साथ मंगलवार को ओलम्पिक एक्वेटिक सेंटर में अभ्यास सत्र में शामिल हुए।

पूल में कुछ समय तक अभ्यास करने के बाद वह मुख्य स्पर्धा स्थल की ओर गए। वहां उन्होंने ‘बैकस्ट्रोक’ और ‘ब्रेस्टस्ट्रोक’ के बाद ‘फ्रीस्टाइल’ तैराकी का अभ्यास किया।

ओलम्पिक के सबसे सफल एथलीटों में शामिल फेल्प्स के नाम ओलम्पिक में कुल 22 पदक जीते हैं, जिनमें 16 स्वर्ण पदक हैं।

रियो ओलम्पिक-2016 में फेल्प्स 100 मीटर और 200 मीटर ‘बटरफ्लाई’ स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। इसके साथ वह 200 मीटर की व्यक्तिगत मेड्ले स्पर्धा में भी शामिल होंगे और इसके साथ वह अमेरिका की रिले टीम में भी शामिल हो सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493