रियो में वेनेजुएला के ध्वजवाहक होंगे फेंसर रुबेन

काराकास, 27 मई (आईएएनएस)। तलवारबाज रुबेन लिमाडरे इस साल अगस्त में रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह में वेनेजुएला के ध्वजवाहक होंगे।

वेनेजुएला की ओलम्पिक समिति ने इसकी घोषणा की।

ध्वजवाहक के तौर पर सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के चयन के लिए वेनेजुएला में राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण कराया गया। इसमें रुबेन को कुल 32.1 प्रतिशत मत मिले।

रुबेन अपने वर्ग के युवा वर्ल्ड चैम्पियन और वर्ल्ड चैम्पियन रह चुके है। पैन अमेरिकी खेलो में रुबेन ने तीन बार स्वर्ण पदक जीता है। साथ ही रुबेन ने लंदन में 2012 में आयोजित ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण भी जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493