शाहरुख ने विमान में मनाया बेटे अबराम का जन्मदिन

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने सबसे छोटे बेटे अबराम का तीसरा जन्मदिन विमान में मनाया।

शाहरुख (50) अपने दो बच्चों सुहाना और अबराम के साथ विमान से भारत लौट रहे थे, जिन्हें वे प्यार से ‘मिनिओंस’ कहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोनों बच्चों की एक तस्वीर भी साझा की।

शाहरुख ने गुरुवार रात ट्विटर पर लिखा, “विमान से भारत लौटते वक्त मेरे दो मिनिओंस के साथ जन्मदिन का जश्न। उम्मीद करते हैं कि हमें केक मिलेगा..नहीं तो किंडर एग्स से काम चलाना होगा।”

अबराम का जन्म 27 मई, 2013 को सरोगेसी के जरिए हुआ।

शाहरुख हाल में मनीष शर्मा की फिल्म ‘फैन’ में देखे गए थे। वह अब राहुल ढोलकिया की आगामी फिल्म ‘रईस’ में नजर आएंगे।

इसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी हैं। इस फिल्म के एक गाने में सनी लियोन भी दिखाई देंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493