रियो में 200 मीटर फ्रीस्टाइल में हिस्सा नहीं लेंगे आस्ट्रेलियाई तैराक मैकएवोए

सिडनी, 18 जुलाई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के स्टार तैराक केमरन मैकएवोए ने सोमवार को घोषणा करते हुए बताया कि वह व्यस्य कार्यक्रम के कारण रियो ओलम्पिक खेलों में 2000 मीटर की फ्रीस्टाइल प्रतिस्पर्धा में हिस्सा नहीं लेंगे, ताकि वह अन्य प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने रियो ओलम्पिक-2016 में छह प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने की योजना बनाई है। इसमें 500 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर फ्रीस्टाइल और तीन रिले रेस शामिल हैं।

मैकएवोए ने कहा कि 200 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतिस्पर्धा का आयोजन चार गुणा 100 मीटर फ्री रिले रेस के दिन हो सकता है और इसी कारण उन्होंने इस प्रतिस्पर्धा से अपना नाम वापस लिया है। हालांकि, यह उनकी सबसे पसंदीदा प्रतिस्पर्धा थी।

राष्ट्रीय परीक्षण में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले डेविड मेकोन 200 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतिस्पर्धा में मैकएवोए के स्थान पर हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493