नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े छह आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किए हैं।
अदालत सूत्रों ने सोमवार को बताया कि एनआईए ने बंद कमरे में सुनवाई के दौरान जिला न्यायाधीश अमरनाथ के समक्ष आईएस के छह संदिग्धों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किए।
मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी।
एनआईए ने मुदब्बीर मुस्ताक शेख, मोहम्मद अजीमुसान, मोहम्मद ओसामा, अखलाकुर रहमान, मेहराज और मोहसिन इब्राहिम सैय्यद के खिलाफ हरिद्वार में अर्ध कुंभ मेला और दिल्ली में कुछ स्थानों को निशाना बनाने के लिए साजिश करने के संबंध में आरोप-पत्र दाखिल किए।
दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने इन आरोपियों को जनवरी और फरवरी में गिरफ्तार किया था।
बाद में यह मामला एनआईए को स्थनांतरित कर दिया गया था।
जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी अन्य लोगों को आईएस में शामिल होने के लिए उकसा रहे थे।
dharmpath.com dharmpath