रियो से स्वर्ण पदक लाना चाहती हैं विनेश

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों की चैम्पियन भारत की युवा प्रतिभाशाली पहलवान विनेश फोगट रियो ओलम्पिक को लेकर आत्मविश्वास से लबरेज हैं और उनका लक्ष्य रियो स्वर्ण पदक लेकर लौटना है।

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों की चैम्पियन भारत की युवा प्रतिभाशाली पहलवान विनेश फोगट रियो ओलम्पिक को लेकर आत्मविश्वास से लबरेज हैं और उनका लक्ष्य रियो स्वर्ण पदक लेकर लौटना है।

हरियाणा की अखाड़ा संस्कृति में पली बढ़ीं विनेश का सपना देश में खेल की दुनिया की नायिका बनना है और उनका मानना है कि रियो ओलम्पिक में जीत हासिल कर वह पहलवानों की आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेंगी।

इसी सप्ताह स्पेन से प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास कर स्वदेश वापस लौटीं 21 वर्षीया विनेश आत्मविश्वास से भरी हुई हैं।

आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में विनेश ने बताया, “मेरा लक्ष्य रियो में स्वर्ण पदक जीतना है। सभी पहलवानों की तरह मेरे भी दो हाथ और दो पैर हैं, तो फिर मैं क्यों भयभीत रहूंगी?”

मेड्रिड के प्रशिक्षण शिविर को बेहद सफल बताते हुए विनेश ने कहा, “हमें इसमें कुछ अनुभवी पहलवानों से मुकाबला करने का मौका मिला। अगर आप पहलवानों की स्थिति पर गौर करें, तो इसमें बदलाव नजर आएगा।”

विनेश उलानबटोर में हुए ओलम्पिक क्वालीफाइंग इवेंट में 48 किलोग्राम भारवर्ग से बाहर हो गई थीं। उनका वजन तय सीमा से 400 ग्राम अधिक था।

इस बारे में विनेश ने कहा, “मेरे लिए वजन घटा पाना मानसिक और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण था। इसमें चोटिल होने का खतरा भी था, क्योंकि मैं इस समय ऐसा कुछ नहीं चाहती थी। हालांकि, इसके बाद मैंने रियो ओलम्पिक-2016 के लिए क्वालीफाई कर लिया।”

उनसे जब एक खिलाड़ी के तौर पर प्रदर्शन के लिए पड़ने वाले दबाव के बारे में पूछा गया, तो युवा पहलवान ने कहा कि वह उन पर लगी उम्मीदों से जरा भी विचलित नहीं हुई हैं।

विनेश ने कहा कि वह इतने महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले किसी भी प्रकार का दबाव नहीं लेना चाहती हैं। वह केवल रियो ओलम्पिक-2016 में जाकर अपना 100 प्रतिशत प्रदर्शन देना चाहती हैं।

अपने प्रतिद्वंद्वियों के बारे में विनेश ने कहा कि उन्हें एशिया से कई खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा की उम्मीद है, लेकिन उनका कहना है कि वह काफी मजबूत पहलवान होंगी।

रियो ओलम्पिक-2016 में अपनी चचेरी बहन बबीता कुमार के साथ हिस्सा लेने के लिए विनेश काफी उत्साहित हैं।

ब्राजील में पांच से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों में बबीता 53 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विनेश ने कहा कि बबीता उनकी ताकत और कमजोरियों से भलीभांति परिचित हैं और दोनों का एकदूसरे को सुझाव देते रहना तथा चर्चा करते रहना काफी लाभदायक साबित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493